पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के खेड़ली बेरिसाल गांव में आग तापने के दौरान महिला की लुगड़ी ने पकड़ी आग, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 11, 2024 कोटा जिले के खातोली थाना क्षेत्र के खेड़ली बेरिसाल गांव में आग पर तापने के दौरान महिला की लुगड़ी ने आग पकड़ ली जिससे वह झुलस गई ।जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।महिला गोरधनी बाई पत्नी केदारलाल का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।