पीपलदा: इटावा पुलिस ने ख़्यावदा गांव निवासी एक व्यक्ति को धारदार छूरे के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 10, 2024 कोटा जिले की इटावा पुलिस ने बुधवार को ख़्यावदा गांव निवासी एक व्यक्ति को धारदार हथियार छूरे के साथ गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण मच्या ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी राजेन्द्र बैरवा को छूरे के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गयी।