बरेली: गोलीकांड में वांछित ₹15000 के इनामी आरोपी को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट में 11 फरवरी 2025 को दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी दिनेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में एक भाई की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।दिनेश यादव, निवासी गोबर मोहल्ला, थाना कोतवाली पीलीभीत (वर्तमान निवासी खुर्रम गोटिया, का निवासी है।