सुपौल: सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
Supaul, Supaul | Feb 2, 2026 अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में सुपौल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुपौल सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अंतरजिला कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई किसी बड़ी आपराधिक वारदात