छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का भव्य शुभारंभ 13 फरवरी को किया जाएगा। बालोद जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के मनोरम पर्यटन स्थल में 13 से 15 फरवरी तक इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय इस आयोजन में बैंबू राफ्टिंग, फ्लोटिंग बलून, हॉट एयर बलून, बोटिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।