मंगलवार दोपहर 3:00 बजे नगर पंचायत परतावल की सड़कों पर इन दिनों आवारा पशु खुलेआम यमराज बनकर घूम रहे हैं। दिन हो या रात, हर वक्त सड़कों पर मौत का साया मंडराता रहता है। आए दिन इन जानवरों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं — कभी किसी बाइक सवार को उठना मुश्किल हो जाता है, तो कभी पैदल राहगीर इनके सींगों का निशाना बन जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि परतावल की गलियों से गुजर