झालरापाटन: झालावाड़ शहर में विराट हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम के तहत निकाली गई शोभायात्रा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत झालावाड़ जिले में विराट हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम हो रहे हैं ।इसी के तहत बस्ती क्रमांक 8 में रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे समस्त हिंदू समाज की ओर से धर्म सभा का आयोजन कर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।