सूईया दुर्गा मंदिर परिसर में प्रतिष्ठापित मां सरस्वती की प्रतिमा का सोमवार शाम करीब चार बजे घुठिया गांव के बगल स्थित रेवा बांध में गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी साथ-साथ चलती रही।