चान्दन: बेलहर विधायक मनोज यादव ने चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया, ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए
Chanan, Banka | Sep 14, 2025 बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा रविवार दोपहर से देर शाम करीब 7 बजे तक चांदन प्रखंड क्षेत्र के असूढा, चांदवारी, पूर्वी कटसकरा पंचायत के विभिन्न गाँव का दौरा किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।