दमोह: जिला अस्पताल से बरामद हुआ घंटाघर स्थित राजकुमार स्टोर से चोरी हुआ सामान, कोतवाली थाना प्रभारी ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jan 10, 2025 दमोह शहर के घंटाघर स्थित राजकुमार स्टोर में बीते दिन लाखों रुपए की चोरी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। वहीं गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पुलिस को जिला अस्पताल परिसर से राजकुमार स्टोर से चोरी हुआ कुछ सामान मिलने से हड़कंप मच गया।