चिड़ावा: चिड़ावा के निकटवर्ती गिडानिया गांव में मारपीट की सनसनीखेज वारदात, भतीजे ने चाचा के दोनों पैर तोड़े
चिड़ावा के निकटवर्ती गांव गिडानिया में शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें एक भतीजे ने अपने ही चाचा के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए सुरेंद्र के दोनों पैर टूट गए। परिजनों द्वारा घायल सुरेंद्र को गंभीर हालत में चिड़ावा के उपजिला अस्पताल लाया गया।