कोरांव: कोहड़ार मंडल के झड़ियाही में आयोजित महिला सम्मेलन को जिला महामंत्री संतरा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया
निषाद समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास पर केंद्रित योजनाएं शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, और निषाद राज बोट योजना प्रमुख हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने महिला सम्मेलन को संबोधित कर कही।