आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना की पुलिस ने आज रविवार के दिन सुबह करीब 11 बजे जानलेवा हमला करने और पुलिस टीम पर पथराव की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंधुवई में 5 नवंबर 2025 को आपसी विवाद के दौरान पुलिस द्वारा झगड़ा शांत कराने के प्रयास के समय आरोपियों ने सड़क जाम कर पुलिस बल व खड़ी गाड़ियों पर पथराव किया था ।