औरैया: पढ़ीन में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी उड़ा ली, क्षेत्र में दहशत बरकरार, पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन में फफूद रोड पर स्थित ध्रुव ज्वेलर्स की दुकान पर गुरुवार की रात्रि में किसी समय चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी तिजोरी पार कर दी। सुबह निकले ग्रामीणों ने शटर टूटा देख दुकान मालिक को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी