महिदपुर तहसील के चितावद फांटा के पास एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल महिदपुर शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।