पाटी: CHC पाटी में बंद पड़ी सोनोग्राफी की सुविधा फिर होगी शुरू, हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को होगी सोनोग्राफी
Pati, Barwani | Nov 12, 2025 आकांक्षी विकासखंड में वर्षों से बंद पड़ी सोनोग्राफी सुविधा को DM जयति सिंह के निर्देशानुसार CHMO डॉक्टर सुरेखा जमरे ने चालू करने के लिए प्राइवेट डॉक्टर को नियुक्त किया है जो हर माह प्रथम व तृतीय गुरुवार को पाटी आकर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करेंगे। CHC पाटी में सोनोग्राफी मशीन का संचालन डॉ. प्रकाश सोलंकी रेडियोलाजिस्ट प्राइवेट सेंटर द्वारा किया जाएगा।