चूरू: वार्ड 38 शंकर धोरा के 50 वर्षीय साधु ने 4 लोगों पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप, अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Jun 18, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 38 शंकर धोरा के 50 वर्षीय साधु ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। अस्पताल में भर्ती मोलीसर बड़ा के 50 वर्षीय रेवताराम ने बुधवार शाम 8 बजे करीब बताया कि वह काफी समय से चूरू के वार्ड संख्या 38 में स्थित शंकर धोरा में रह रहा है। यहां कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। चार लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर अभद्रता की गई।