झांसी: नगर निगम ने मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, सड़क किनारे गुमटी और हाथ ठेला हटाकर किया व्यवस्थित
Jhansi, Jhansi | Dec 19, 2024 अवैध रूप से सडक किनारे गुमटी, खोमचे, हाथ ठेला लगाये जाने की शिकायतें आये दिन मिल रही थी, जिससे जाम एवं दुर्घटना की भी सम्भावना बनी रहती है, जिसके दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन द्वारा अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता के नेतृत्व में वीरांगना नगर मेडिकल कालेज वेण्डिग जोन पर फुटपाथ पर अवैध रूप से सडक किनारे गुमटी, खोमचे, हाथ ठेला को हटाकर व्यवस्थित किया गया है।