झांसी: बबीना स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Dec 19, 2024 बबीना स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत आपको बतादे झांसी में गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत हो गई। गिरीराज प्रसाद मीना अपने साथियों के साथ रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। तभी तीनों लाइन पर ट्रेन आ गई। साथी चिल्लाए भी, मगर जब तक वो कुछ समझ पाते आधी मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई।