झांसी: पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद, एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
Jhansi, Jhansi | Dec 19, 2024 थाना गुरसराय पुलिस देर रात गरौठा मार्ग पर वाहन चेकिंग और संदिग्धों की तलाश में लगी थी। तभी एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने कर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुरसराय के परकोटा नारायण पुरा निवासी अरुण प्रताप सिंह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद बाइक की छानबीन की तो वह चोरी की निकली।