इस्लामनगर अलीगंज: बिठलपुर व लगमा में तिरंगे के सम्मान में निकाली गई राष्ट्र गुणगान यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
लक्ष्मीपुर के पूर्व सीओ एवं नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिठलपुर और लगमा में रविवार को राष्ट्र गुणगान यात्रा निकाली गई। तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और देशभक्ति गीतों के साथ राष्ट्रीय एकता व तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। उक्त जानकारी 6: 30 बजे दी गई।