समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक नागमणि राज ने बताया सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसे चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया की ठेकेदार के द्वारा बिल्डिंग अभी हैंड ओवर नहीं किया गया है।