सुगौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर शुक्रवार की देर संध्या हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।