नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा गांव के पास आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे को सड़क पार कर रहे जंगली सुअरों के झुंड से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। अचानक सामने आए सुअरों को बचाने का प्रयास करते समय बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई, जिससे बाइक चालक सहित पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सवाईपुर