उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने लोगों के साथ मिलकर जमकर खेली होली
14 मार्च शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे तक विधायक राम प्रताप वर्मा ने आवास एवं भाजपा कार्यालय पर क्षेत्र वासियों के साथ जमकर होली खेला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी मौजूद रहे, सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली का त्योहार मनाया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रेम पूर्वक भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने का अलग ही आनंद है