बता दे की सोमवार रात 10:00 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव भलेसर में धूमधाम साथ दीपावली पर्व का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को दीपवाली पर्व की बधाई दी। ग्राम के सभी देवी-देवताओं के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम की खुशहाली, समृद्धि की कामना की।