खुरई: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज बरोदिया नौनगर पहुंचे, मुंह बोली बहिन से बंधवाई राखी,पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
Khurai, Sagar | Aug 20, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज दोपहर दो बजे खुरई के बरोदिया नौनगर गांव पहुंचे जहां उन्होंने मृतकों के पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। पिछले साल नितिन अहिरवार की पीट पीट कर हत्या के गवाह उसके चाचा की हत्या व बहिन की संदिग्ध मौत हो गई थी,उस समय दिग्विजय सिंह ने नितिन की मां से राखी बंधवाकर हर साल आने का वादा किया था। वे सीबीआई जांच के लिए कोर्ट जाएंगे।