मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर, मधवापुर में खेले जा रहे एमपीएल सीजन-9 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जलेश्वर (नेपाल) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अजय-11 (नेपाल) को 89 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जलेश्वर (नेपाल) ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।