बिसौली: सम्राट अशोक पर अभद्र टिप्पणी से बिसौली में आक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन और पुलिस को दिया शिकायती पत्र
Bisauli, Budaun | Mar 28, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सम्राट अशोक महान के बारे में कथित रूप से गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से माहौल गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद मौर्य समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।