बारां: जनता सुपर मार्केट से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर बारां व्यापार महासंघ ने जिला कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Jun 19, 2025 जनता सुपर मार्केट बारां में गत दिनों एक शराब ठेका खुला है। जिसकी सूचना आसपास के दुकानदारों व बारां व्यापार महासंघ को मिली तो गुरूवार को अध्यक्ष योगेश कुमरा के नेतृत्व में सभी दुकानदार एकत्रित हुए। उन्होंने जनता सुपर मार्केट से शराब ठेका हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।