बृहस्पतिवार को समय 4 बजे डलमऊ के मियांटोला स्थित सिनेमा हॉल के पास से गुजरने वाली माइनर में पानी न आने से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सिंचाई का मुख्य स्रोत यही माइनर है, लेकिन कई दिनों से पानी ना छोड़े जाने के कारण फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है