लाडपुरा: अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचला, कोटा के MBS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, काम से घर लौट रहा था
Ladpura, Kota | Jan 24, 2026 कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में काम से घर पैदल लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। शुक्रवार रात को हादसे में गंभीर हालत में मजदूर को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।