लाडपुरा: मामूली कहासुनी के चलते युवक पर चाकू से हमला, वॉशिंग की दुकान पर काम करते समय हुई मारपीट, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Jan 24, 2026 कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर युवक पर चाकू और सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के हाथ-पैरों में चोटें आई। गनीमत रही युवक के शर्ट की जेब में मोबाइल था, जिससे चाकू उसके सीने तक नहीं पहुंच पाया।