हुज़ूर: पदमधर पार्क में लोकल कारीगरों के साथ रोशनी का त्योहार, रीवा में अनोखी दीपावली
रीवा शहर इस बार दीपावली के रंगों और रौनक से पूरी तरह सराबोर है। हर ओर दीपों की चमक सजावट की झिलमिलाहट और संगीत की मधुर धुनों ने शहर को उत्सवमय बना दिया है। इस बार रीवा की दीपावली कुछ अलग है। सिर्फ रोशनी की नहीं बल्कि लोकल फॉर वोकल बनाने की मिसाल पेश करने वाली दीपावली रही। शहर के मध्य स्थित पद्मधर पार्क इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।