कोल: मथुरा रोड,मामूली बात पर शादी समारोह में लड़का पक्ष और लड़की पक्ष में हुआ झगड़ा,जमकर हुई मारपीट,लड़की पक्ष से 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jan 30, 2024 अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के मथुरा रोड पर निजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष में हुआ विवाद।जमकर हुई मारपीट। लड़की पक्ष की ओर से महिला समेत तीन लोग हुए घायल। घायलों ने सोमवार की देर रात पुलिस से की शिकायत। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का दिया आश्वासन। घायलों ने मारपीट व लूटपाट का लगाया आरोप।