कोल: थाना रोरावर के अंतर्गत दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट नगदी छीन कर भागे दबंग
Koil, Aligarh | Jan 30, 2024 मामला थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने बताया कि जब वह शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए दबंग लोगों ने उसके साथ मारपीट कर डाली और युवक का मोबाइल तोड़ डाला, युवक की जेब में रखी नगदी छीन कर भाग गए। इस संदर्भ में युवक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है।