बेगूसराय: स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में साई की रसोई टीम ने जरूरतमंद छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरित की
स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में साई की रसोई टीम ने जरूरत मंद छठ व्रतियों के बीच सोमवार की दोपहर 01:00 बजे पूजन सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर अमित जायसवाल ने बताया कि हमारे समाज में ऐसे भी लोग हैं जो छठ पूजा करते हैं लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. समाज के ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पूजन सामग्री सारी, सूप, नारियल, सेब, नारंगी दिया गया.