फतेहपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को चोरी के मामले में किया गिरफ्तार तीनो शहर में करती थी चोरी की वारदातें ।
फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान पीडब्लूडी चौराहे के पास से तीन महिलाएं शिवानी निवासी आधारपुर नीलम निवासी बरौली बांदा व राधा निवासी कोराई को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इनके पास से करीब पौने तीन लाख के जेवरात ब पांच हजार की नकदी बरामद हुई है यह तीनों शहर के आवास विकास व आबूनगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी