ठीकरी जनपद उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तीन फार्म आये थे वही समय सीमा अनुसार घनश्याम सोलंकी के द्वारा एक फार्म वापिस लिया गया। जिसके बाद दो फार्म पर चुनाव कराए गए। जिसमे सुरेश धनगर ओर जितेंद्र माहवर आमने सामने चुनाव लड़े। चुनाव में कुल सत्रह वोट डले। जिसमे आठ वोट जितेंद्र माहवर को मिले और नो वोट सुरेश धनगर को मिले जिसमे 1 वोट अधिक लाकर सुरेश धनगर विजयी हुए हैं।