खलारी: रामनारायण चौधरी बनाए गए खलारी पुलिस उपाधीक्षक
खलारी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर रामनारायण चौधरी नियुक्त किए गए। सरकार ने बुधवार को झारखंड राज्य के 109 इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर डीएसपी बनाए गए जिसमें अमर पांडे को रांची मुख्यालय वन डीएसपी बनाया गया है वहीं रामनारायण चौधरी को खलारी का डीएसपी बनाया गया। इससे पहले श्री रामनारायण चौधरी गिरिडीह थाना में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे।