खलारी: झारखंड विधानसभा में पेश हुए बजट पर सांसद संजय सेठ ने कहा मुंगेरीलाल के सपने जैसा है बजट
Khelari, Ranchi | Feb 28, 2024 रांची सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा के लिए कुछ नहीं है. यह बजट सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला बजट है. झारखंड ने 1.28 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. यह पिछली बार से 10% अधिक है. पर सरकार पिछले वर्ष की राशि का मात्र 54% ही खर्च कर पाई है।