खलारी: राय बाजार में जमाले तैयबा कांफ्रेंस सह जश्ने दस्तारबंदी जलसा का हुआ आयोजन
खलारी के कोयलांचल क्षेत्र के राय बाजार में जामिया गौसिया रिजविया और अंजुमन इस्लाहुल कमेटी राय के द्वारा जमाले तैयबा कॉन्फ्रेंस सह जश्ने दस्तारबंदी जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरेली शरीफ के पीर-ए तरीकत उमर रजा खान और साउथ अफ़्रीका के मशहूर नातखां शब्बीर बरकाती सहित देश के कई उलेमा, मौलाना एवं नातखां शामिल हुए।