खलारी: 50 बेड वाला सरकारी अस्पताल खलारी में बनेगा, विधायक ने दौरा कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
कांके विधायक समरीलाल के प्रयास से झारखंड सरकार की स्वीकृति के बाद खलारी में 50 बेड का सरकारी अस्पताल बनाने की अनुमति मिल गई है। खलारी में पीएचसी निर्माण के लिए स्थल चयन कर केंद्र सरकार संपोषित ईसीआरपी-टू मद विभाग को जानकारी दे दी गई है। 50 बेड के अस्पताल निर्माण का स्थल चयन खलारी डीएसपी कार्यालय के पास किया गया है। जिसके बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद भवन निर्माण शुरु होगा।