मिहींपुरवा: 59वीं वाहिनी एसएसबी व पुलिस ने बलाई गांव के पास से 16 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सीमा पर अपराध तथा नशा के विरुद्ध लगातार SSB59वी वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार कीं देर रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रूप में दिखा। जांच करने पर उसके पास 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी सुदीप से पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को मा.न्यायालय भेज दिया गया हैं।