अधौरा: अधौरा प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई
Adhaura, Kaimur | Jan 21, 2025 आज मंगलवार को अधौरा प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में पंचायत समिति का 12 बजे बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार एवं संचालन बीडीओ कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। बीडीओ कुंदन कुमार ने 4 बजे बताया कि आज पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभाग के योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई है। वही अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।