कटनी ग्रामीण: पिकअप ने ऑटो को टक्कर मारी, 6 घायल, बरही थाना क्षेत्र में हुई घटना
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही और बड़ी करौंदी रोड के बीच आज गुरुवार दोपहर 1:10 पर एक बेलगाम पिकअप वाहन ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी आटो में 6 लोग सवार थे जिसमें घायलों को इलाज के लिए बरही स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।