सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कूठला क्षेत्र के घंघरी कला गांव में होगा आगमन, की गई तैयारियां
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बीडी शर्मा का आज कूठला क्षेत्र के घंघरी कला गांव में बस्ती चलो अभियान के तहत आगमन होगा जिसके लिए गांव में तैयारी की जा रही है इस संबंध में आज गुरुवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बूथ क्रमांक -18 और 19 से भाजपा के बस्ती चलो अभियान का शुभारम्भ घंघरी कला गाँव से किया जाएगा।