लाडपुरा: बोरखेड़ा इलाके के नया नोहरा में देर रात बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक की मौत व एक युवक हुआ गंभीर घायल
Ladpura, Kota | May 25, 2025 शहर के बोरखेड़ा इलाके के नया नोहरा में शनिवार व रविवार की मध्यरात 2 बजे करीबन बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक करण व मनुज शर्मा मोटरसाइकिल से कोरल पार्क से आ रहे थे कि मोड़ पर तेजी से आ रही बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।