ग्राम पंचायत पीपलूंद के चारागाह में जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा उपखंड स्तरीय वाटरशेड महोत्सव 2025 का आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश चंद्र, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे।