गौनहा: गौनाहा प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक
पंचायत समिति सदस्यों की आयोजित बैठक में बिजली आपूर्ति वन विभाग, मनरेगा, शिक्षा स्वास्थ्य, अंचल व विकास योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान ने की। सदन उस समय गरमा गया जब धनौजी मुखिया प्रदीप पंजियार ने पंचायत समिति के पूर्व बैठक का रजिस्टर सदन में उपस्थित नहीं पाया।